सोनीपत: पुलिस के 3 एसआई को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

कल्याण शाखा के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के 03 अधिकारी/कर्मचारी  उप निरीक्षक बिल्लू, कृष्ण व सुरेन्द्र पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये हैं।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): विदाई समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अमित व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले 3 उप निरीक्षकों को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक सहायक पुलिस आयुक्त यातायात भी मौजूद रहे।

कल्याण शाखा के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के 03 अधिकारी/कर्मचारी  उप निरीक्षक बिल्लू, कृष्ण व सुरेन्द्र पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुये उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की वे जिस तरह अभी तक अपने आपको पुलिस विभाग के लिए आपने अपने आपको समर्पित किया है आगे भी समाज के लिए व अपने परिवार के लिए समर्पित रहे व उनके उत्तम स्वस्थ जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री अमित जी द्वारा सम्मान चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply