सोनीपत: कांग्रेस का इतिहास धोखे और फरेब से भरा हुआ इनसे बचो: हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने निखिल मदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मेयर कार्यकाल में 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए और अगर वे चुने जाते हैं, तो सोनीपत में और भी बड़े विकास कार्य होंगे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (राजन गिल): असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को सोनीपत में भाजपा उम्मीदवार  निखिल मदान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास धोखे और फरेब से भरा है। इनसे बचके रहना। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों में झूठे वादे करती है और लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने सोनीपत के कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार पर आरोप लगाया कि उनके दो नाम हैं और वह सोनीपत को मिनी बांग्लादेश और पाकिस्तान बना देंगे। सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के संविधान के खिलाफ बातें कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू करने की साजिश रच रही है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने निखिल मदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मेयर कार्यकाल में 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए और अगर वे चुने जाते हैं, तो सोनीपत में और भी बड़े विकास कार्य होंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा, पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार राजीव जैन, तरुण देवीदास, नवीन मंगला,महेश लूथरा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मनोज जैन,नरेश वर्मा, सुरेंद्र मदान,मुकेश बत्रा, चेयरमैन रविंद्र दिलावर, बालकिशन अग्रवाल, नीरज अत्रे आदि सभा में भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply