सोनीपत: भाजपा औद्योगिक विकास और गरीबों का सशक्तिकरण की समर्थक: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा एक बार फिर भाजपा को चुनने जा रहा है। मोदी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के प्रति जनता का समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा औद्योगिक विकास और गरीबों का सशक्तिकरण का समर्थन करती है। बुधवार को सोनीपत के गोहाना में रैली में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सर छोटूराम और पंडित सूर्य कवि लखमीचंद जैसे महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित था। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि दी और उनके अंत्योदय के विचारों को भाजपा की प्रेरणा बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा एक बार फिर भाजपा को चुनने जा रहा है। मोदी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के प्रति जनता का समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना की और कहा कि जनता ने लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी को कश्मीर में शांति पसंद नहीं है और वह धारा 370 को पुनः लागू करना चाहती है।

Sonipat: BJP is a supporter of industrial development and empowerment of the poor: Narendra Modi
सोनीपत: गोहाना की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करते हुए।

मोदी ने बताया कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा को कृषि और उद्योग के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण से गरीब, दलित और वंचित वर्गों को लाभ मिलता है। बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा उद्योगों के विस्तार के जरिए दलितों के सशक्तिकरण का समर्थन करती है।

मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था और अब भाजपा ही हरियाणा को भ्रष्टाचार से मुक्त रख सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकार छीनने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा को बड़े उद्योगों और निवेशकों के लिए एक प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में औद्योगिक शहरों का विकास किया है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। मेक इन इंडिया के तहत भारत अब कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रहा है, जिससे लाखों रोजगार उत्पन्न हुए हैं। मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता का जिक्र किया और कहा कि इससे हरियाणा में बेटियों की संख्या में सुधार हुआ है। उन्होंने नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार बेटियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के अंत में हरियाणा की जनता से अपील की कि वे भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं। रैली में मोदी जी हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, और रेवाड़ी 6 जिलों की  22 विधानसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले गोहाना में एक रैली की थी। इस रैली में भाजपा के नेता अरविंद शर्मा ने भरोसा जताया कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी और 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों और खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा है, और लोग समझ चुके हैं कि भाजपा गरीबों की पार्टी है।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply