सोनीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली में कार्यकर्ताओं में जोश भरा: निखिल मदान

निखिल मदान ने कहा कि भाजपा में 36 बिरादरी का आदर सम्मान होता है लेकिन कांग्रेस में लगातार पार्टी के दलित नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

Title and between image Ad

सोनीपत, 25 सितंबर (राजन गिल): विधानसभा सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान ने कहा कि बुधवार को गोहाना में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली में कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। सोनीपत विधानसभा से भी हज़ारों पार्टी कार्यकर्त्ता रैली में शामिल हुए।

निखिल मदान ने कहा कि भाजपा में 36 बिरादरी का आदर सम्मान होता है लेकिन कांग्रेस में लगातार पार्टी के दलित नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं। दूसरी और कांग्रेस उम्मीदवार के पास अपने 5  साल के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि नहीं है। ऐसे झूठे वादे करने वाले नेताओं को अबकी बार जनता वोट की चोट  से जवाब देगी। इस मौके पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और एकतरफ़ा समर्थन का भरोसा दिलाया।

देवडू रोड, राठधना रोड पर जनसभाओं को संबोधित किया। आने वाली 5 अक्तूबर को ईवीएम पर कमल का बटन दबाकर सोनीपत को आगे ले जाने के लिए मतदान करें। पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर ,निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा ,मुकेश चक्की वाले,सोनी दत्ता,दीपक बत्रा, राजू सचदेवा ,राज सिंह ,पिंकी, गुलशन, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा,अमित चुघ, दुर्गेश  आर्य,बिहारी लाल,वासुदेव सुखीजा,राकेश चोपड़ा,नरेश छाबड़ा,संजय सेहरा,नन्नू मदान आदि लोग मौजूद रहे।

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply