सोनीपत: देश की न्याय प्रणाली, भारत के संविधान को करती हूं शत-शत नमन : समीक्षा पंवार

यह जीत सोनीपत की देवतुल्य जनता की जीत है। यह क्षण हरियाणा ही नहीं अपितू भारतवर्ष के इतिहास में दर्ज हो गया है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

Title and between image Ad
  • समाज सेविका समीक्षा पंवार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को किया संबोधित

सोनीपत, (अजीत कुमार):  सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार की पुत्रवधू समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि माननीय पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट ने सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार पर लगे आरोपो को निराधार करार देते हुए केस को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बाईज्जत बरी किया है। इसके लिए देश की न्याय प्रणाली व भारत के संविधान को नमन करती है। समाज सेविका समीक्षा पंवार से सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के पक्ष में मतदान की अपील के लिए रोहतक रोड़, तारा नगर, मामचंद कालोनी, कोट मोहल्ला, दुर्गा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियो को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि यह जीत सोनीपत की देवतुल्य जनता की जीत है। यह क्षण हरियाणा ही नहीं अपितू भारतवर्ष के इतिहास में दर्ज हो गया है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि  दो महीने के अंतराल में सभी सोनीपतवासियों ने हमारा कंधे से कंधा मिलाकर संकट के समय साथ दिया, इसके लिए भी शहरवासियों के  आभारी है। अब 5 अक्टूबर का दिन दूर नहीं जब सोनीपत के देवतुल्य मतदाता अपनी वोट की ताकत से भाजपा के अंहकार, षड़यंत्र, जंविरोधी नीतियों को हाथ का बटन दबाकर सोनीपत व हरियाणा प्रदेश से बाहर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें  पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह न्याय पालिका ने सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी  सुरेंद्र पंवार को न्याय दिया है, इसी तरह जनता की अदालत में भी सोनीपत का प्रत्येक मतदाता 5 अक्टूबर को चार नम्बर पर हाथ के सामने वाला बटन दबाकर श्री सुरेंद्र पंवार जी को न्याय देने का काम करेंगे।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply