सोनीपत: विकास के साथ गन्नौर को पहचान दिलाएंगे: कुलदीप शर्मा

वह हमेशा जनता के और जनता उनके सुख दुख की साथी रही है। उन्हें चुनाव में 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं गन्नौर से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा ने कहा कि पूरा गन्नौर उनका परिवार है। वह हमेशा जनता के और जनता उनके सुख दुख की साथी रही है। उन्हें चुनाव में 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है।

सोमवार को वे पांची जाटान, अटायल, बली कुतुबपुर, सरढाना, बिलंदपुर, कामी, थरया, राजपुर व देवडू गांव में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बोल रहे थे। ग्रामीणों ने कुलदीप शर्मा का शानदार स्वागत किया। कुलदीप शर्मा ने उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। एक बार फिर से गन्नौर में विकास के मामले में पूरे प्रदेश का माडल बनेगा। वहीं रविवार देर शाम दातौली गांव में हुई महापंचायत में कुलदीप शर्मा को कई गांवो का समर्थन मिला। उन्होंने इसके लिए खदरे की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके नौकरी वाले ब्यान का विरोध कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वह युवाओं को रोजगार देने की हित में नहीं है। कांग्रेस 2 लाख युवाओं को नौकरी देगी इसमें कोई शक नहीं है।

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply