सोनीपत: जनसभाओं में उमड़ी भीड़ ने किया नई ऊर्जा का संचार: कृष्णा गहलावत

कृष्णा गहलावत ने राई क्षेत्र के गांव गढ़ शाहजहानपुर, रेवली, शाहपुर तुर्क, मुरथल, मेहंदीपुर, असदपुर, गढ़ी, नांदनौर और माछरौला में जनसभाओं को संबोधित किया। सभी जगहों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका सम्मान किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): भारतीय जनता पार्टी की राई विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान राई की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं में हिस्सा लिया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित देख उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन नई ऊर्जा का संार कर रहा है। रहे।

कृष्णा गहलावत ने राई क्षेत्र के गांव गढ़ शाहजहानपुर, रेवली, शाहपुर तुर्क, मुरथल, मेहंदीपुर, असदपुर, गढ़ी, नांदनौर और माछरौला में जनसभाओं को संबोधित किया। सभी जगहों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। गहलावत ने अपने भाषण में राई को अपना परिवार बताते हुए कहा कि वह हमेशा राई की सेवा के लिए समर्पित रही हैं और आगे भी रहेंगी।

भाजपा उम्मीदवार ने दावा किया कि हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सच्चाई जानती है। भाजपा के सोनीपत विधानसभा के उम्मीदवार एवं महापौर निखिल मदान, रोहित चहल, योगेंद्र शर्मा, दिनेश सैनी, विधानसभा संयोजक योगेश जठेड़ी आदि शामिल थे।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply