सोनीपत: सोनीपत के विकास के लिए सुरेंद्र पंवार को चुनें: समाज सेविका समीक्षा पंवार

भाजपा ने भेदभाव के साथ  काम किया है। कांग्रेस सरकार ने जनता को पारदर्शी शासन देने के साथ-साथ  कानून व्यवस्था को दृढ़ता के साथ लागू किया था। लेकिन आज आप देख सकते हैं आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। 

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): विधायक सुरेंद्र पंवार की पुत्रवधू व समाज सेविका  समीक्षा पंवार ने कहा कि सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के घर के दरवाजे शहरवासियों की समस्याएं सुनने के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। विधायक सुरेंद्र पंवार हर समय शहरवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। समाज सेविका समीक्षा पंवार ने शास्त्री कॉलोनी, आठ  मरला, मॉडल  टाउन, सिक्का कॉलोनी, ब्रह्म कॉलोनी तारानगर, कोठ मोहल्ला, संहित अन्य कालोनीयों में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थी।

समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के दरवाजे रात 2 बजे भी सोनीपतवासियों के  हर सुख दुख में साथ देने के लिए खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भेदभाव के साथ  काम किया है। कांग्रेस सरकार ने जनता को पारदर्शी शासन देने के साथ-साथ  कानून व्यवस्था को दृढ़ता के साथ लागू किया था। लेकिन आज आप देख सकते हैं आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है।  जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बदलाव हो रहा है, भाजपा जा रही और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गंभीर समस्याओं का हर हाल में समाधान करवाया जाएगा, आज बेरोजगारी, महंगाई, फैल रहा नशा और पेयजल जैसी कई गंभीर समस्या है, जिनकी वजह से जनता को परेशान होना पड़ता है।इस  बार सोनीपत की जनता के लिए सुनहरा मौका है, कि   सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पवार को विजई बनाएं। उनकी जीत सोनीपत के विकास के रास्ते खोलेगी।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply