हिंदी दिवस: प्रतियोगिता में प्रथम महक, द्वितीय दीपिका, तृतीय आयुष और किरण

प्राचार्या डॉ.दर्शना दहिया ने कहा कि हिंदी भारतवासियों के दिलों में बसती है। वह हम सभी को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। राष्ट्रीय एकता, प्रेम और बंधुत्व की भाषा हिंदी है। हमें इसे बोलने में गर्व का अनुभव करना चाहिए। 

Title and between image Ad

खरखौदा, (श्याम सुंदर शर्मा): शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय पीपली में हिंदी विभाग द्वारा कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तराना नेगी ने बताया की हिंदी हमारी राजभाषा है, जिसकी लिपि देवनागरी है। यह भाषा विविध भाषाई और सांस्कृतिक परिदृश्य को एक साथ जोड़ने में एकीकृत भूमिका निभाती है। एक भाषा के रूप में और हिंदी संचार के माध्यम के रूप में कार्य करती है। राष्ट्रीय पहचान की भावना को बढ़ावा देती है।

इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ बीना रानी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए. द्वितीय वर्ष महक , द्वितीय स्थान बीए. प्रथम वर्ष दीपिका व तृतीय स्थान बीए. प्रथम वर्ष आयुष और किरण ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ रेखा, डॉ मनदीप और नीरा द्वारा निभाई गई।

महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ.प्रमिला और डॉ.विजयदीप के नेतृत्व में किया गया। निबंध के विषय ‘वैश्विक पटल पर लोकप्रिय होती हिंदी’ और  ‘हमारी शान है, हिंदी हमारी आन है।

हिंदी भारतवासियों के दिलों में बसती है: डॉ.दर्शना दहिया

प्राचार्या डॉ.दर्शना दहिया ने कहा कि हिंदी भारतवासियों के दिलों में बसती है। वह हम सभी को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। राष्ट्रीय एकता, प्रेम और बंधुत्व की भाषा हिंदी है। हमें इसे बोलने में गर्व का अनुभव करना चाहिए।

डॉ. प्रमिला ने छात्राओं को बताया कि हिंदी विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय भाषाओं में अपना स्थान बनाए हुए हैं। अमेरिका जैसे विकसित देश में भी कई विश्वविद्यालयों में हिंदी एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई जाती है। डॉ. विजयदीप ने बताया कि हिंदी आज तकनीकी  क्षेत्र में भी अपनी  पैठ बना रही है। मीडिया, सोशल मीडिया, इंटरनेट, कंप्यूटर आज हर जगह हिंदी का प्रयोग इसकी उपयोगिता को दर्शाता है।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया। लेखन प्रतियोगिता में प्रथम बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आरती, दूसरे  पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा महक व तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की खुशी रही। सांत्वना पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की स्वीटी और दीक्षा कौशिक ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका संस्कृत विभाग अध्यक्षा ममता ने निभाई। सभी विजेताओं को प्राचार्या द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। दूसरी ओर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बी.काम और एम. काम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ प्रमिला और डॉ. नमिता द्वारा किया गया।

 

 

 

Connect with us on social media
Leave A Reply