सोनीपत: हिंदी दिवस पर काव्य प्रतियोगिता में प्रथम कनिका

विरजानंद, दयानंद, श्रद्धानंद, विवेकानंद - चारों सदनों के विद्यार्थी बड़े जोश से इस काव्य प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई - कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): विविधताओं से भरे देश में खिली भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है इसी प्यारी हिंदी मातृभाषा के सम्मान में शुक्रवार को आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वीर रस से संबंधित अंतर्सदन काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विरजानंद, दयानंद, श्रद्धानंद, विवेकानंद – चारों सदनों के विद्यार्थी बड़े जोश से इस काव्य प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई – कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग।

कनिष्ठ वर्ग में: प्रथम: कनिका, द्वितीय: छाया, तृतीय: ओशीन और आशिमा (संयुक्त रूप से) वरिष्ठ वर्ग में: प्रथम: दिव्या, द्वितीय: शबाबी, तृतीय मुस्कान और भव्या (संयुक्त रूप से) श्रद्धानंद सदन ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता अहलावत ने छात्रों को हिंदी भाषा के गौरव और उसकी महिमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान अजय गर्ग, सचिव सुरेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय सिंगला, और समस्त अध्यापिका वृंद ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Connect with us on social media
Leave A Reply