हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है : समीक्षा पंवार
समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि पूरा देश हरियाणा की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है। प्रदेश में 36 बिरदारी ने मन बनाया हुआ है कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी है।
हाइलाइट्स
- समाज सेविका समीक्षा पंवार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को किया संबोधित
सोनीपत, (अजीत कुमार): समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेशवासियों से मिले रहे अपार जनसमर्थन से बिल्कुल स्पष्ट है कि आने वाली आठ अक्टूबर को प्रदेश से भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। भाजपा को प्रदेश से बाहर करने का सबसे बड़ा योगदान सोनीपत विधानसभा के देवतुल्य मतदाताओं का होगा। समाज सेविका समीक्षा पंवार मॉडल टाउन, डबल स्टोरी, मोहन नगर, अशोक विहार, कैलाश कालोनी सहित अन्य कालोनीयों में जनसंपर्र्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थी।
समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि पूरा देश हरियाणा की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है। प्रदेश में 36 बिरदारी ने मन बनाया हुआ है कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी है। न सिर्फ सोनीपत की जनता अपितू प्रदेशभर की जनता कह रही है भाजपा जा रही है कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में सोनीपत ने विधायक सुरेंद्र पंवार को चुना था, जिसके बाद उन्होंने सोनीपत के विकास करवाने में कतई कसर नहीं छोड़ी। 2024 में भी कांग्रेस पार्टी ने विधायक सुरेंद्र पंवार पर विश्वास जताया और सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है।
सोनीपत की जनता के पास फिर सुनहरा अवसर है कि सोनीपत से सुरेंद्र पंवार को पुन: विधायक बनाए, ताकि सोनीपत की खुशहाली का सपना जो हम सभी ने देखा है उसे साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा अवसर इसलिए है कि सोनीपत की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है, जिसमें सोनीपत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ के निशान पर मतदान करके सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार को पुन: विधायक बनाए।