सोनीपत: कांग्रेस सरगना राहुल गांधी झूठ सोचते और फैलाते हैं: मुख्यमंत्री

भाजपा ने अपने हर विकास कार्य का हिसाब जनता के सामने रखा है, जबकि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने किसान, युवा, महिला और गरीब का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

Title and between image Ad

हाइलाइट्स

  • पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में गरजे मुख्यमंत्री
  • कांग्रेस आईसीयू में, 10 साल का हिसाब दिया तो वेंटिलेटर पर होगी: मुख्यमंत्री नायब सैनी
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला: भाजपा ने विकास को दी गति

सोनीपत, (अजीत कुमार): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार के नॉन-स्टॉप काम करने और विकास को गति देने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब आईसीयू में है, और अगर 10 साल का हिसाब मांगा जाए तो कांग्रेस वेंटिलेटर पर पहुंच जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का “सरगना” बताते हुए कहा कि वे रात को झूठ सोचते हैं और दिनभर उनके कार्यकर्ता इसे फैलाते हैं।

Sonipat: Congress leader Rahul Gandhi thinks and spreads lies: Chief Minister
रैली संयोजक पूर्व मंत्री कविता जैन-राजीव जैन ने आमजन पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री सैनी रविवार शाम सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने हर विकास कार्य का हिसाब जनता के सामने रखा है, जबकि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने किसान, युवा, महिला और गरीब का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

झलकियां रैली की

-सोनीपत विधानसभा की जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन से पहले फुल हुआ पंडाल

-आसपास की कालोनियों से महिलाएं, युवा, बुजुर्ग पूरे जोश के साथ ढोल-नगाड़े पर थिरकते पहुंचे

-पंडाल में हजारों की भीड़ ने कविता-राजीव जैन के फोटो वाली केसरिया टोपियां पहनकर अपना समर्थन दर्शाया

– रैली संयोजक पूर्व मंत्री कविता जैन-राजीव जैन ने आमजन पर की पुष्प वर्षा

– वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत की मांगों को नायब सैनी मुख्यमंत्री बनते ही पहली कलम से पूरी करेंगे

– मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मंत्री कविता जैन को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं

– अलग-अलग पंडाल में बैठी नारी शक्ति को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विशेष तौर पर प्रणाम किया

– युवा नेता दिव्यांक जैन व राहुल छिक्कारा की टीम ने मुख्यमंत्री को भेंट की गदा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 15 सवालों का जवाब नहीं दे सकती तो कम से कम 5 सवालों का ही जवाब दे दे। उन्होंने कहा कि अब चुनावी बिगुल बज चुका है और जनता को कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। सैनी ने कहा कि वे सोनीपत की जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि हरियाणा में भाजपा को फिर से सत्ता में लाया जा सके और डबल इंजन सरकार को और गति दी जा सके।

Sonipat: Congress leader Rahul Gandhi thinks and spreads lies: Chief Minister
सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मंच पर भाजपा नेताओं के साथ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 56 दिनों में बेहतरीन काम करके विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं। उन्होंने सोनीपत के लोगों से अपील की कि वे 5 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट डालकर भाजपा को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में मदद करें।

रैली संयोजक, पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस बार हरियाणा की जनता भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादों से जनता को भ्रमित किया था, लेकिन इस बार जनता उन्हें जवाब देगी। भाजपा के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत की जनता ने कांग्रेस को हराने का मूड बना लिया है और भाजपा की जीत तय है।

पूर्व विधायक सतबीर त्यागी, सतीश नांदल, कृष्णा गहलावत, डाॅ ओमप्रकाश आत्रेय, निखिल मदान, अनिल ठक्कर, ललित बत्रा, तीर्थ राणा, अशोक छाबडा, सुमित्रा चौहान, प्रदीप सांगवान, योगेश पाल अरोडा, तरूण देवीदास, डाॅ ओपी परूथी, नवीन मंगला, संजय वर्मा, सोनिया मोर व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.