सोनीपत: छात्रों का जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

स्कूल और अभिभावक भी बच्चों की इस सफलता से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि राज्य स्तर पर भी हमारे छात्र अपनी जीत का परचम लहराएंगे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत के छात्रों ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। विभिन्न खेलों में भाग लेकर छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और अपनी जीत से सभी को प्रभावित किया। अब ये छात्र राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बॉक्सिंग, जूडो और कबड्डी की उपलब्धियाँ (एसजीएफआई)

बॉक्सिंग (अंडर-17 लड़कियां) जैंसी: स्वर्ण पदक, जूडो (लड़कियां) अंडर-14: – रिधि: स्वर्ण पदक, एंजल: रजत पदक। अंडर-17: – अंशिका: स्वर्ण पदक, श्वेता: स्वर्ण पदकअंडर-19 अंजलि स्वर्ण पदक, अहसास: रजत पदक, कबड्डी (अंडर-19) तमन्ना: राज्य स्तर के लिए चयन। ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और जूडो उपलब्धियाँ (एसजीएफआई) लड़के अंडर-17: आकाश: ताइक्वांडो (स्वर्ण पदक) बॉक्सिंग (अंडर-14): मनन: स्वर्ण पदक, अंडर-17: दिव्या: स्वर्ण पदक जीते हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सविता धनखड़ ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल और अभिभावक भी बच्चों की इस सफलता से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि राज्य स्तर पर भी हमारे छात्र अपनी जीत का परचम लहराएंगे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.