सोनीपत: भाजपा ने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया: दीपेंद्र हुड्डा

यात्रा नई अनाज मंडी से होते हुए गन्नौर रेलवे स्टेशन तक पहुंची। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रणधीर मलिक, महाबीर चिरस्मी, विनोद धनखड़, सुरेंद्र बैरागी, कमलेश पांचाल आदि शामिल रहे।

Title and between image Ad
  • पुरानी अनाज मंडी गन्नौर में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम का आयोजन

सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर शहर की पुरानी अनाज मंडी में हुई कांग्रेस की जनसभा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार को अब अपने दस सालों के कार्यकाल का जवाब हरियाणा की जनता को देना होगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया।

शुक्रवार को हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम हुआ दीपेंद्र हुड्डा के पहुंचने पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, बरोदा विधायक इंदूराज नरवाल, खरखौदा विधायक जयबीर वाल्मिकी, सुखबीर फरमाणा समेत विभिन्न नेताओं ने स्वागत किया। हुड्‌डा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ पोर्टल की सरकार बन कर रह गई। पोर्टल ने लोगों की मुसीबते बढ़ाई हैं। किसानों, खिलाड़ियों का अपमान किया। गरीबों के राशन कार्ड काटे। हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी जिसके फल स्वरूप युवा नशे की ओर बढ़े हैं। वहीं प्रदेश में अपराध बढ़ने से लोगों में भय का माहौल पनप रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश को सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। कार्यक्रम के बाद शहर में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा नई अनाज मंडी से होते हुए गन्नौर रेलवे स्टेशन तक पहुंची। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रणधीर मलिक, महाबीर चिरस्मी, विनोद धनखड़, सुरेंद्र बैरागी, कमलेश पांचाल आदि शामिल रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.