सोनीपत: तिरंगा यात्रा के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। सफ़ेद रंग की तिरंगा टी-शर्ट और केसरिया टोपी पहने युवाओं में देशभक्ति का गजब का जोश दिखा। यात्रा को कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, डॉक्टर दिव्यानंद सुरेश्वर जी महाराज और जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त सैनिकों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों युवाओं ने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे शहर में देशभक्ति का माहौल छा गया।

यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। सफ़ेद रंग की तिरंगा टी-शर्ट और केसरिया टोपी पहने युवाओं में देशभक्ति का गजब का जोश दिखा। यात्रा को कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, डॉक्टर दिव्यानंद सुरेश्वर जी महाराज और जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का स्वागत 40 से अधिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देशभक्ति के जज्बे के बिना कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। राजीव जैन ने कहा कि जिस दिन हर नागरिक में आजादी के दीवानों जैसी भावना जाग जाएगी, भारत विश्व गुरु बन जाएगा। यात्रा में मेयर निखिल मैदान, डॉक्टर ओम प्रकाश अत्रे सहित कई प्रमुख नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में मुख्य रूप से मेयर निखिल मैदान, डॉक्टर ओम प्रकाश अत्रे, माई राम कौशिक, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, नवीन मंगला, तरुण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र मदान, हरी प्रकाश सैनी, बबिता- त्रिभुवन कौशिक, अतुल जैन, मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.