सोनीपत: वीर शहीदों व तिरंगे के सम्मान में गन्नौर में निकाली तिरंगा यात्रा

विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): देश के वीर शहीदों व तिरंगे के सम्मान में गन्नौर शहर में तिरंगा यात्रा भाजपा विधायक निर्मल चौधरी के नेतृत्व में निकली गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद नेहरा, जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक निशांत छौक्कर भी शामिल हुए। बुधवार को यात्रा बादशाही रोड स्थित राम मंदिर से शुरू होकर नगरपालिका रोड से होते हुए लघु सचिवालय में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में आमजन ने बढ़-चढ कर भाग लिया और शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और नारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। एसडीएम डा. निर्मल नागर, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, संजय गौतम, ब्लाक समित चेयरमैन सोनू, नीरज कुमार, शेखरचंद जैन, संदीप सिंघल, सुबोध शास्त्री, जयबीर छौक्कर, रोहतास छौक्कर, राजेंद्र त्यागी आदि मौजूद थे।

Connect with us on social media

Comments are closed.