सोनीपत: हमारी आन तिरंगा है हमारी शान तिरंगा है: कुलपति प्रो.सिंह

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी आन तिरंगा है हमारी शान तिरंगा है। राष्ट्र ध्वज हमारे शौर्य, पराक्रम व संस्कृति का प्रतीक है। यह ध्वज मानवता, शांति और एकजुटता के मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी को याद किया।  

Title and between image Ad
  • एनसीसी कैडेट ने निकाली विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा

सोनीपत, (अजीत कुमार): दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में एनसीसी कैडेट ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में तिरंगा यात्रा निकाली। एनसीसी कैडेट के हाथों में राष्ट्र ध्वज लिए राष्ट्र भक्ति के नारे लगा रहे थे।

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी आन तिरंगा है हमारी शान तिरंगा है। राष्ट्र ध्वज हमारे शौर्य, पराक्रम व संस्कृति का प्रतीक है। यह ध्वज मानवता, शांति और एकजुटता के मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी को याद किया।

विश्वविद्यालय के एनसीसी निदेशक लेफ्टिनेंट डा. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट के साथ बीटेक के नवागंतुक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के सभागार से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के प्रांगण में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान, जय किसान के नारों से विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हुआ। प्रो. दिनेश सिंह, विश्वविद्यालय के एनसीसी निदेशक लेफ्टिनेंट डा. प्रदीप सिंह, डा.ममता भगत व डा.मेहर सिंह आदि तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.