सोनीपत: मेयर ने दुर्गा मंदिर परिसर में दो शौचालयों का लोकार्पण किया  

बाजार में शौचालय न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। निगम अधिकारियों को तत्तकाल टेंडर करने के निर्देश दिए थे, अब इससे  व्यापारियों और खरीदारों को राहत मिलेगी साथ ही स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने नगर निगम द्वारा 14.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो शौचालयों को आम जनता को लोकार्पित कर दिया है। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं।

शुक्रवार को मेयर कच्चे क्वार्टर बाज़ार में निगम पार्षद इंदु वलेचा के साथ मिलकर नगर निगम द्वारा बनाए गए दो शौचालयों का लोकार्पण किया गया। मेयर निखिल मदान ने बताया कि उन्होंने कच्चे क्वार्टर बाज़ार के एंट्री प्वाइंट से कूड़ा डंपिंग पॉइंट को हटाकर शहीद मदनलाल ढींगरा चौक का लोकार्पण किया था, तब स्थानीय व्यापारियों ने  कच्चे क्वार्टर बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए शौचालय बनवाने की मांग रखी थी। बाजार में शौचालय न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। निगम अधिकारियों को तत्तकाल टेंडर करने के निर्देश दिए थे, अब इससे  व्यापारियों और खरीदारों को राहत मिलेगी साथ ही स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, निगम कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा, मार्केट प्रधान जवाहर चांदना, राकेश चोपड़ा, राजेंद्र चांदना, जवाहर आर्या, अनमोल परुथी, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा, ओम प्रकाश, जय सिंह, जय भगवान, राज सिंह, धर्मवीर, रमेश,मोनू, साहिल, जापान सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.