सोनीपत: सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
महेंद्र और गौरव ने बबीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र ने अपनी पत्नी बविता की हत्या का आरोप अपने बेटे गौरव पर लगाया, जिसने अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर झगड़ा किया करता था।
सोनीपत, (अजीत कुमार): जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस टीम ने सौतेली मां की हत्या के आरोप में गौरव निवासी बैयापुर खुर्द को गिरफ्तार किया है।
निवासी कुशीनगर यूपी निवासी महेंद्र ने 5 अगस्त को थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि उनकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। 3 अगस्त की सुबह महेंद्र गन्नौर के पास गांव बेगा के स्कूल में काम पर गए थे। वहां पर गौरव का फोन आया और उसने बताया कि उसकी मां के गले में दर्द हो रहा है और मुंह से लार निकल रही है। जब महेंद्र घर पहुंचे तो उनकी पत्नी बेहोश पड़ी थी और उसकी गर्दन पर निशान थे।
महेंद्र और गौरव ने बबीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र ने अपनी पत्नी बविता की हत्या का आरोप अपने बेटे गौरव पर लगाया, जिसने अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर झगड़ा किया करता था।
थाना सदर सोनीपत की जांच टीम ने सहायक उप निरीक्षक सलेंदर की अगुवाई में गौरव को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में गौरव ने गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Comments are closed.