सोनीपत: 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक और महिला गिरफ्तार

इस धोखाधड़ी में शामिल सुमन और बबली ने महिला और उसके रिश्तेदारों से कुल मिलाकर लगभग 9 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना में केस दर्ज किया था।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने पैसे डबल करने का झूठा झांसा देकर करीब 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी जिला सोनीपत की रहने वाली है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार 11 जून को गोहाना जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि सुमन, पत्नी सोनू, ने उसे बबली, पत्नी चांद, से मिलवाया। बबली ने दावा किया कि उनकी कंपनी कपड़े और काजू-बादाम का व्यापार करती हैं और एक वर्ष में पैसे डबल कर देती है। इस विश्वास में आकर महिला ने 2,45,000 रुपये बबली को दिए। इसके बाद, उसने और भी रकम विभिन्न रिश्तेदारों से इकट्ठा करके बबली और सुमन को दी।

इस धोखाधड़ी में शामिल सुमन और बबली ने महिला और उसके रिश्तेदारों से कुल मिलाकर लगभग 9 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना में केस दर्ज किया था।

जांच टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमारी ने घटना में संलिप्त एक महिला आरोपी सहित ललित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक और महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.