बीजेपी पर भूपेंद्र हुड्डा का आरोप: भाजपा की मानसिकता एससी और ओबीसी विरोधी

हुड्डा ने हिसार में गुरु दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में यह बयान दिया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद जयप्रकाश जेपी, और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Title and between image Ad
  • बीजेपी ने ओबीसी क्रीमी लेयर लिमिट को घटाकर छीना लाखों ओबीसी का आरक्षण- हुड्डा
  • हर क्षेत्र का निजीकरण करके दलित-पिछड़ों को शिक्षा, नौकरी व आरक्षण से वंचित करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा
  • कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के 487 करोड़ के कर्जे माफ किए, बीजेपी ने एक पैसा माफ नहीं किया- चौ. उदयभान
  • बीजेपी सिर्फ चंद उद्योपतियों की पार्टी, गरीब-दलित-पिछड़े, किसान व मध्यम वर्ग की पार्टी है कांग्रेस- चौ. उदयभान

हिसार, (अजीत कुमार): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद से ही दलित और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और आरक्षण पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता एससी और ओबीसी विरोधी है, जो निजीकरण और कौशल निगम के माध्यम से सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों को खत्म कर रही है।

Bhupendra Hooda's allegation on BJP: BJP's mentality is anti-SC and OBC.
हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हुड्डा ने हिसार में गुरु दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में यह बयान दिया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद जयप्रकाश जेपी, और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Bhupendra Hooda's allegation on BJP: BJP's mentality is anti-SC and OBC.
हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस और पिछड़ा समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद क्रिमी लेयर की सीमा को 8 लाख से घटाकर 6 लाख कर दिया, जिससे पिछड़ा वर्ग के हजारों बच्चों को शिक्षा और नौकरियों में नुकसान हुआ है।

Bhupendra Hooda's allegation on BJP: BJP's mentality is anti-SC and OBC.
हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हुड्डा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि कौशल रोजगार निगम के माध्यम से आरक्षण और पारदर्शिता को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और भाजपा उन्हें भरने में असफल रही है।

Bhupendra Hooda's allegation on BJP: BJP's mentality is anti-SC and OBC.
हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस बैकलॉग को भरा जाएगा और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने क्रिमी लेयर की सीमा को 8 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का भी वादा किया।

Bhupendra Hooda's allegation on BJP: BJP's mentality is anti-SC and OBC.
हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

चौधरी उदयभान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सिर्फ चंद बड़े उद्योगपतियों की पार्टी है और गरीब, दलित, पिछड़े, किसान और मध्यम वर्ग की पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं बनाई थीं, जिन्हें भाजपा ने बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर सभी कल्याणकारी योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा।

Connect with us on social media

Comments are closed.