सोनीपत: वीर सैनिकों को बच्चे देश के असली हीरो मानें: वीरेंद्र बड़खालसा

वीरेंद्र बड़खालसा शनिवार को शहर के रौनक पब्लिक स्कूल में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे सूबेदार जोगिंद्र सिंह व सूबेदार मेजर चांद राम धनखड़ को सम्मानित किया।

Title and between image Ad
  • आरपीएस में पूर्व सैनिकों व कारगिल योद्धाओं को किया सम्मानित

सोनीपत, (अजीत कुमार): मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझें और देश के वीर सैनिकों को अपना असली हीरो मानें। उन्हें समझना होगा कि राष्ट्रप्रेम से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता।

वीरेंद्र बड़खालसा शनिवार को शहर के रौनक पब्लिक स्कूल में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे सूबेदार जोगिंद्र सिंह व सूबेदार मेजर चांद राम धनखड़ को सम्मानित किया। उनके साथ पूर्व सैनिक सार्जेंट सतपाल काजला, हवलदार हरस्वरूप शर्मा, सूबेदार रण सिंह राणा को सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि कारगिल युद्ध में एक पशु चराने वाले व्यक्ति ने पाकिस्तान के सैनिकों को अपनी सीमा में देखा और सेना को इसकी सूचना देकर देश के नागरिक होने का कर्तव्य निभाया तो हम भी ऐसे राष्ट्र भक्त बन सकते हैं। पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सतपाल काजला ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अच्छा संदेश जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने भी सभी अतिथियों व पूर्व सैनिकों का आभार जताते उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर योगेश कौशिक, जिला महामंत्री निशांत छौक्कर मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि सभी को अपनी मांगे रखने का हक है, लेकिन उसे सही तरीके से रखा जाना चाहिए। शंभू बार्डर पर बैठे किसानों की वजह से आस-पास के लोगों के जीवन नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वह खुद भी किसान संगठन से जुड़े हैं और मांगे भी उठाई हैं, लेकिन किसानों की मांगो के लिए उन्होंने दूसरो को नुकसान नहीं पहुंचाया। अपनी मांगे के लिए सड़कों को भी जाम करना सही नही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सैनी रोजगार के नए अवसर बना रहे हैं। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार का बनना तय है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.