सोनीपत: सोनीपत में विशाल संत निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन

समागम का आयोजन संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजन, कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेशों का प्रसार किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में विशाल संत निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनीपत ब्रांच से जैसे गोहाना, बरोदा, बरोटा, खरखौदा, नाहरा नाहरी, कुंडली, राई, फरमाना, खूबडू और गन्नौर से महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान को प्रोत्साहित करना था।

Sonipat: Huge Sant Nirankari Mahila Sant Samagam organized in Sonipat
सोनीपत: सोनीपत निरंकारी भवन में हुआ सत्संग का आयोजन।

समागम का आयोजन संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजन, कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेशों का प्रसार किया।

इस दौरान संत निरंकारी मिशन दिल्ली से आईं बहन प्रतिष्ठा मिश्रा ने बताया कि आध्यात्मिक और पारिवारिक कर्तव्यों को एक साथ लेकर चलना है। सतगुरु की कृपा से प्रभु परमात्मा को जानकर हर पल सुमिरन करते हुए कार्य करना है। अगर हम प्रभु परमात्मा का ध्यान बनाए रखेंगे तो घर और समाज सुखमय हो जाएगा। हम समाज में मां, बहन, पत्नी के कई किरदार निभाते हैं और सतगुरु की शिक्षा से इन सभी किरदारों को अच्छे से निभा सकते हैं।

Sonipat: Huge Sant Nirankari Mahila Sant Samagam organized in Sonipat
सोनीपत: सोनीपत निरंकारी भवन में हुआ सत्संग का आयोजन।

कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित सोनीपत के महापौर निखिल मदान ने महिलाओं को निरंकारी मिशन के सिद्धांतों का पालन करने और समाज में प्रेम, एकता और सेवा के संदेश को फैलाने की प्रेरणा दी। इस आयोजन ने महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने और समाज में उनकी सशक्त भूमिका को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Connect with us on social media

Comments are closed.