सोनीपत: कांग्रेस समाज को तोड़ने की राजनीति करती हैः मोहनलाल

बड़ौली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने में अहम योगदान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से जनता प्रसन्न है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए तत्पर है।

Title and between image Ad
  • भाजपा सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी: बडौली
  • ब्राह्मण समाज ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को दी शुभकामनाएं

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने भाजपा द्वारा ब्राह्मण समुदाय को साथ लेकर चलने की सराहना की। भाजपा अध्यक्ष बडौली ने कहा कि कांग्रेस समाज को तोड़ने की राजनीति करती है जबकि भाजपा समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने ब्राह्मण समाज का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने कभी जाति-पाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की है, बल्कि सत्ता के माध्यम से सेवा को प्राथमिकता दी है। बड़ौली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने में अहम योगदान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से जनता प्रसन्न है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए तत्पर है।

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण, ओबीसी और अन्य सभी समाज एकजुट होकर भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में उत्साह है और भाजपा ने ही ब्राह्मण समाज को पूरा मान-सम्मान दिया है।

बड़ौली से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा की नीति जाति-पाति से ऊपर उठकर सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ एकजुट खड़ा है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.