हरियाणा मांगे हिसाब चार्जशीट के 15 सवालों से तिलमिलाई भाजपा सरकार: कांग्रेस ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया, भाजपा ने अपराध, बेरोजगारी और नशे का हब बनाया
हुड्डा ने कहा कि भाजपा घोषणावीर सरकार बन चुकी है और जनता के बीच अपने 10 साल के काम के आधार पर वोट मांगे। उन्होंने बताया कि 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं और 15 अगस्त तक इन्हें पार्टी को सौंपा जाएगा, जिससे जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा।
- कांग्रेस ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया, भाजपा ने अपराध, बेरोजगारी और नशे का हब बनाया।
- सोनीपत 10 साल में मेट्रो न आने का हिसाब मांग रहा है।
- बीजेपी ने 10 साल में हरियाणा का भट्ठा बिठा दिया, सवालों का कोई जवाब नहीं।
- भाजपा सरकार घोषणावीर बन चुकी है, काम चवन्नी के और घोषणाएं 10 रुपये की।
- डोर-टू-डोर अभियान से सुझाव एकत्र, 15 अगस्त तक जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा।
सोनीपत, (अजीत कुमार): सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत सोनीपत में सेक्टर 14 मार्केट से सुभाष चौक तक पदयात्रा की। सम्बोधन में उन्होंने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ की चार्जशीट जारी होने के बाद भाजपा सरकार तिलमिलाई हुई है। उन्हें जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है, इसलिए केंद्रीय नेताओं को बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने काम गिनाने की बजाय कांग्रेस और हुड्डा जी से सवाल पूछ रहे हैं।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा घोषणावीर सरकार बन चुकी है और जनता के बीच अपने 10 साल के काम के आधार पर वोट मांगे। उन्होंने बताया कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं और 15 अगस्त तक इन्हें पार्टी को सौंपा जाएगा, जिससे जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 2014 और 2019 के अपने घोषणा पत्र के वायदे पूरे नहीं किए। बेरोजगारी भत्ता, बुढ़ापा पेंशन, कर्मचारियों को पंजाब स्केल, सरकारी मेडिकल कॉलेज, और किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर भाव नहीं मिला। अब भाजपा की घोषणाओं पर लोगों का भरोसा नहीं है, जबकि कांग्रेस ने अपने वायदे पूरे किए। लोग पूछ रहे हैं कि 750 किसानों की जान क्यों गई, और हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, नशा और अपराध क्यों है?
पूरा सोनीपत शहर विधानसभा का जनमानस आज सड़क पर उतर आया और हर जुबान पर एक ही नारा था….
हिसाब दो, हिसाब दो, बीजेपी हिसाब दो, 10 साल का हिसाब दो। #हरियाणा_माँगे_हिसाब pic.twitter.com/jNqLTItBkK
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) July 18, 2024
हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की स्थापना हुई थी, जिसमें 5 सरकारी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए थे। भाजपा सरकार ने 10 साल में कोई नया विश्वविद्यालय, कॉलेज या स्कूल नहीं खोला, बल्कि सोनीपत में करीब 150 स्कूलों को बंद कर दिया और 300 स्कूलों को मर्ज कर दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है और अपराध बेकाबू हो गया है। बेरोजगारी के चलते युवा पलायन को मजबूर हैं। भाजपा सरकार ने 2 लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए, और कौशल निगम के जरिये पक्की भर्तियों को कच्ची नौकरी में बदल दिया। सोनीपत हिसाब मांग रहा है कि हरियाणा में देश की सबसे ज्यादा बेरोजगारी, अपराध और नशा क्यों है?
हुड्डा ने कहा कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। पदयात्रा में भारी संख्या में लोग सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। भाजपा के पास सवालों का कोई जवाब नहीं है। इस सरकार से हर वर्ग दुखी है। किसान, मजदूर, खिलाड़ी, व्यापारी, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर समेत हर वर्ग सड़कों पर आने को मजबूर है।
सोनीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान सोनीपत सांसद पं. सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, फ्रन्टल संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.