मोहनलाल बड़ौली ने संभाला BJP अध्यक्ष का कार्यभार: सीएम सैनी ने गदा लहराते हुए कहा: “चिंता मत करो, ये भी मेरे जैसा ही है”; बड़ौली बोले: तीसरी बार बनाएंगे भाजपा सरकार

मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले, 2020 में वे भाजपा सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने थे और 2021 में प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल हुए थे।

Title and between image Ad

रोहतक, (अजीत कुमार): हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद थे। सीएम सैनी ने मंच पर गदा लहराई और बड़ौली को गुलदस्ता भेंट किया।

Mohanlal Badoli takes over as BJP President: CM Saini waving mace, says: "Don't worry, he is also like me"; Badoli said: Will form BJP government for the third time
रोहतक: मोहनलाल बड़ौली  की BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी।

सीएम नायब सैनी ने नए अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बड़ौली को अपने पास बुलाकर हाथ उठाकर कहा कि यह भी मेरे जैसा ही है, चिंता मत करो।”

मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले, 2020 में वे भाजपा सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने थे और 2021 में प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल हुए थे।

जीटी बेल्ट को मजबूत करने की रणनीति
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने गढ़ जीटी बेल्ट को और भी मजबूत करने का काम किया है। सोनीपत जिला, जो जीटी बेल्ट में आता है, से विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “मैं और बड़ौली मिलकर सारे रास्ते सरल कर देंगे, चिंता न करो।”

कांग्रेस पर निशाना
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही है।” उन्होंने हुड्डा को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा पोर्टल पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

नायब सैनी की जगह बड़ौली को जिम्मेदारी
नायब सिंह सैनी को 27 अक्टूबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहन लाल बड़ौली का सफर
मोहन लाल बड़ौली का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। वे 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में आ गए। 2019 में सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने और 2020 में भाजपा सोनीपत के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

जीटी रोड बेल्ट पर बीजेपी की नजर
जीटी बेल्ट के अंतर्गत आने वाले कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में लगभग 30 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहाँ 25 से अधिक सीटें जीती थीं और 2019 के चुनाव में करीब 20 सीटों पर विजय हासिल की थी।

Mohanlal Badoli takes over as BJP President: CM Saini waving mace, says: "Don't worry, he is also like me"; Badoli said: Will form BJP government for the third time
रोहतक: मोहनलाल बड़ौली  की BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी।

कांग्रेस आज बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है और यह अब बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। इसी कारण कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

तीसरी बार बनाएंगे भाजपा सरकार: बड़ौली 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अब तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, और यह सरकार पूरी तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम पर होगी।

भाजपा ने 10 साल में किया अच्छा काम, आगे और बेहतर करेंगे: बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में अच्छा काम किया है और आगे भी इससे बेहतर काम करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के बीच से आए हैं और वे रात 2 बजे तक काम करते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है, जिसका श्रेय पूरी तरह से सीएम सैनी को जाता है।

Connect with us on social media

Comments are closed.