सोनीपत: हम जनता की सेवा करते थे, करते हैं और करते रहेंगे: मोहन लाल बडौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने गुरुवार को कहा कि सोनीपत के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और प्रदेश में उदाहरण पेश करेंगे।

Title and between image Ad
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का जोरदार स्वागत

सोनीपत, (अजीत कुमार): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मोहनलाल बड़ौली का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाई तो भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। हम जनता की सेवा करते थे, करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने गुरुवार को कहा कि सोनीपत के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और प्रदेश में उदाहरण पेश करेंगे।

Sonipat: We used to serve the public, do so and will continue to do so: Mohan Lal Badauli.
सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का स्वागत करते कार्यकर्ता।

उन्होंने पार्टी हाईकमान के विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह आज कार्यकर्ता से विधायक और प्रदेशाध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम है। विधानसभा चुनाव में 90 दिन बचे हैं और सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले 10 सालों में किए गए सेवा कार्यों और जनता के सहयोग से हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जो भी घोषणाएं की गई हैं, उन्हें भाजपा द्वारा पूरा किया जाएगा। सरकार ने अंत्योदय उत्थान के लिए कार्य किए हैं और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, चेयरमैन पवन खरखौदा, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, देवेंद्र कादियान, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, नवीन मंगला, निशांत छौक्कर सहित सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.