भाजपा के हुए निखिल मदान: सीएम नायब सैनी-मनोहर लाल ने दिलाई सदस्यता; सोनीपत के विकास के लिए भाजपा में हुआ शामिल- मेयर निखिल   

मेयर निखिल मदान से खास बातचीत हुई जिसमें उन्होंने बताया सोनीपत के विकास ाके प्राथमकिता देना उनका लक्ष्य रहा है। जिस जनता ने उनको चुना है उनके विकास के लिए भी काम करना है।

Title and between image Ad
  • हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया

सोनीपत, (अजीत कुमार): राजनीति में उल्टफेर होते हैं सोनीपत से कांग्रेस के मेयर भी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ अपने त्याग पत्र को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी किया है।

मेयर निखिल मदान से खास बातचीत हुई जिसमें उन्होंने बताया सोनीपत के विकास ाके प्राथमकिता देना उनका लक्ष्य रहा है। जिस जनता ने उनको चुना है उनके विकास के लिए भी काम करना है। अभी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर केंद्र सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बने हैं इसलिए वे सोनीपत का बेहतर विकास करवा सकते हैं। केंद्र सरकार से कुछ ग्रांट ऐसी होती है जो केंद्रीय मंत्री पर निर्भर करती है। इसलिए अपने हित से पहले जनहित में यह फैसला लिया है।

गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे वे हरियाणा भवन दिल्ली में भाजपाई हो गए हैं हालांकि जब बात हो रही थी तो उन्होंने कहा कि अभी बहुत बिजी हूं लेकिन फिर हमारे सवालों का जवाब दिया उसी आधार पर खबर बनाई गई है।

Nikhil Madan joins BJP: CM Naib Saini-Manohar Lal got membership; Joined BJP for the development of Sonipat - Mayor Nikhil
सोनीपत: मेयर निखिल मदन का इस्तीफा।

कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल सोनीपत के विकास को लेकर तीसरी भाजपा सरकार में आई है उन्हें विश्वास कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सोनीपत में विकास के लिए बेहतर रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा निर्णय सोनीपत की जनता और कार्यकर्ताओं के विचार के आधार पर लिया गया है। जिस तरह से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी। उसी तरह हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी।

आपके विधाक सुरेंद्र पंवार के साथ मतभेद की चर्चा है इस उन्होंने कहा कि देखिए आपसी वैचारिक मतभेद तो लोकतंत्र की खुबसूरती है लेकिन इसका पार्टी परिवर्तन से कोई लेना नहीं है मेरा लक्ष्य सोनीपत में विकास को लेकर है सरकार के मिलकर सोनीपत का बेहतर विकास कराया जा सकता हैै इसलिए मैने यह निर्णय लिया है। विकास के काम धीरे हो रहे थे। जनता परेशान है। काम रुके थे, उन्हीं की वजह से मैंने ये फैसला लिया है।

 

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.