चंडीगढ़: बंद कमरे में नहीं, हर वर्ग से संवाद कर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणापत्र – दीपक बाबरिया

बाबरिया ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष व विधायक गीता भुक्कल के साथ प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस मौके पर अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा और मेनिफेस्टो कमेटी के कई सदस्य भी मौजूद थे।

Title and between image Ad

चंडीगढ़, (अजीत कुमार): हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश के सभी वर्गों से संवाद कर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के कांग्रेस न्यायपत्र की तर्ज पर होगी, लेकिन इस बार इसे और अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बाबरिया ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष व विधायक गीता भुक्कल के साथ प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस मौके पर अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा और मेनिफेस्टो कमेटी के कई सदस्य भी मौजूद थे।

बाबरिया ने बताया, “मेनिफेस्टो के लिए कमेटी के लोग लगातार विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें कर रहे हैं। कमेटी में समाज के हर तबके के लोगों को शामिल किया गया है। प्रत्येक विषय के आधार पर अलग-अलग सब कमेटियां बनाई गई हैं। हर सदस्य प्रदेश की हर विधानसभा में जाकर उनकी समस्याओं को जानेगा और समाधान के उपाय कमेटी को बताएगा।”

उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, मंहगाई, बेरोजगारी और नशे का स्तर बढ़ा है। बाबरिया ने कहा, “बीजेपी काम नहीं, केवल जुमलेबाजी करती है। बीजेपी और जेजेपी ने अपने घोषणापत्र के किसी वादे को पूरा नहीं किया। अल्पमत की इस सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”

मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने बताया कि पार्टी ने मेनिफेस्टो के लिए 17-18 सब कमेटियों का गठन किया है, जो प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें कर रही हैं। उन्होंने बताया, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जनता से संवाद के बाद उठाए गए मुद्दों को लोकसभा के न्यायपत्र में शामिल किया गया था और इसी आधार पर विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।”

भुक्कल ने कहा, “हरियाणा आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी से जूझ रहा है। बीजेपी बिना लीकेज के कोई पेपर तक नहीं करवा पा रही। कांग्रेस युवाओं के साथ संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान अपने घोषणापत्र में पेश करेगी।”

कांग्रेस ने नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल, झुग्गी बस्ती पुनर्वास न्याय चौपाल जैसे विभिन्न मंचों पर संवाद किया है। इन माध्यमों से महिलाओं, मेयर, सरपंचों और पंचों से संवाद किया गया है। कांग्रेस ने सभी एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे हैं। घोषणापत्र सभी के मन की बात को प्राथमिकता देगा और प्रदेश के विकास में मार्गदर्शक बनेगा।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.