सोनीपत: शुगर मिल के हटाए गए कर्मचारियों को मिला न्याय

संजय बड़वासनिया ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कर्मचारियों से सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन के इस अच्छे कार्य से कर्मचारियों को न्याय मिला है।

Title and between image Ad
  • जिला पार्षद बड़वासनिया ने मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम रद्द किया
  • वापस ज्वानिंग पर लिए जाएंगे कर्मचारी

सोनीपत, (अजीत कुमार): शुगर मिल से कौशल निगम के तहत हटाए गए कर्मचारियों की पुनः जॉइनिंग की मांग पर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। हालांकि, प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए शुगर मिल के एमडी संजय कुमार के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में एमडी ने बुधवार से सभी हटाए गए कर्मचारियों को वापस जॉइनिंग का आश्वासन दिया।

संजय बड़वासनिया ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कर्मचारियों से सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन के इस अच्छे कार्य से कर्मचारियों को न्याय मिला है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा बीपीएल परिवारों को सौ-सौ गज के प्लॉट की रजिस्ट्री देने के कार्य को भी संजय बड़वासनिया ने अपने आंदोलन का परिणाम बताया। उन्होंने सरकार से बीपीएल परिवारों के सभी प्लॉटों के इंतकाल और अन्य सुविधाएं जैसे पक्की गलियां, बिजली, पानी और सीवर की व्यवस्था की मांग की। इस अवसर पर कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.