सोनीपत: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

एएसआई सोनिया ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए महिला के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज करवाया और महिला की विशेषज्ञ और लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। घटना में संलिप्त आरोपी शुभम उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम उर्फ मोनू निवासी बंसत विहार करनाल का रहने वाला है।

प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 मई को सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी पहली शादी सोनीपत के एक गांव में हुई थी, जहां उसका पति शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण से महिला ने घर छोड़ दिया और सिलाई का काम करके अपना गुजारा करने लगी। इसी दौरान शुभम उर्फ मोनू सिलाई का काम करवाने के लिए महिला के पास आता था और उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने केस दर्ज किया

एएसआई सोनिया ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए महिला के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज करवाया और महिला की विशेषज्ञ और लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। घटना में संलिप्त आरोपी शुभम उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.