निरंकारी मंडल के प्रधान सीएल गुलाटी पहुंचें मथुरा:  बच्चों को बाल उम्र में सत्संग से जोड़ने पर दिया बल

निरंकारी संत ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिसने सारी दुनिया बनाई क्या कभी उसे जानने की कोशिश की या जो हम सबका पिता है, कभी उत्सुकता दिखाई परमपिता को जानने की जबकि मानव जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य है आत्मज्ञान, इसके लिए सबसे पहले सत्गुरू से परमात्मा को जानना होगा तभी मनुष्य जन्म पूर्ण होगा।

Title and between image Ad

मथुरा, (किशोर स्वर्ण): संत निरंकारी मंडल के प्रधान संत सी एल गुलाटी ने यहां मथुरा आगमन पर नवादा हाइवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग में बच्चों पर भरपूर प्यार लुटाया उन्होंने कहा कि कहा कि आधुनिक युग में बच्चों को संस्कारित करना जरूरी है इसके लिए अभिभावक बच्चों को बाल उम्र से ही सत्संग से अवश्य जोड़ें।

संत ने कहा कि मानव सदैव निर्माणाधीन है और निर्माण की एक मात्र सही अवस्था बाल उम्र ही है, इसी उम्र में बच्चे का सही निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हम खेल खिलौनों, जानवरों और फलों की जानकारी तो बचपन से देते हैं, लेकिन बच्चों को बाल उम्र में ही प्रभु से नहीं जोड़ते, जबकि बड़े भाग्य से मिले मनुष्य जन्म का उद्देश्य ही प्रभु को पाना है। संत सी एल गुलाटी ने अगर हम बच्चों का निर्माण मजबूती के साथ करना चाहते है तो उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान से भी रूबरू कराएं। सत्संग को बच्चों की आदत में शुमार कर देने से बच्चे कभी गलत दिशा की ओर नहीं भटकेंगे।

Nirankari Mandal head CL Gulati reached Mathura: Emphasis given on connecting children with satsang at an early age.
संत निरंकारी मिशन।

निरंकारी संत ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिसने सारी दुनिया बनाई क्या कभी उसे जानने की कोशिश की या जो हम सबका पिता है, कभी उत्सुकता दिखाई परमपिता को जानने की जबकि मानव जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य है आत्मज्ञान, इसके लिए सबसे पहले सत्गुरू से परमात्मा को जानना होगा तभी मनुष्य जन्म पूर्ण होगा।

संतश्री गुलाटी ने कहा कि मानव को मानव हो प्यारा, इक दूजे का बने सहारा, लेकिन दिखावटी नहीं, आत्मिक रूप से अपनापन हो। अभिवादन का जवाब अभिवादन ही होना चाहिए, तकरार नहीं, क्योंकि आपस में प्यार और सत्कार से रहना। एक दूजे की मदद करना ही मानवता है। उन्होंने बताया कि संसार में प्रेममय वातावरण स्थापित करने के लिए सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के प्रेरक मार्गदर्शन में संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है।

Nirankari Mandal head CL Gulati reached Mathura: Emphasis given on connecting children with satsang at an early age.
संत निरंकारी मिशन।

इन्हीं के साथ आए राजा एवं बब्बल गुलाटी, हरिश अरोड़ा ने भी गीत एवं विचार व्यक्त किए। संत भक्तों का मथुरा के जोनल इंचार्ज श्री एच के अरोड़ा ने भावपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हर रविवार को नवादा निरंकारी भवन पर सुबह साढ़े नौ बजे से मुख्य साप्ताहिक सत्संग के साथ ही बच्चों के लिए भी विशेष सत्संग होता है।

निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि दिल्ली से पांच दिवसीय प्रचार यात्रा पर निकले संत सी एल गुलाटी जी दो दिन यहां रूककर शुक्रवार को आगरा के लिए रवाना हो गए। वह आगरा में सत्संग सभाओं को सम्बोधित करके 3 जून को वापस दिल्ली पहुंचेंगे।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.