सोनीपत: जनता ने लड़ा है चुनाव बड़ी जीत हो रही है: सतपाल ब्रह्मचारी   

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सोनीपत शहर, राई विधान सभा क्षेत्र, खरखौदा, गन्नौर, बरोदा, गोहाना, जींद, जुलाना, सफीदों विधान सभा की सभी ओर से भारी जीत मिल रही है। हरियाणा बनने के बाद पहली बार जींद जिले को कांग्रेस ने टिकट देकर उस क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है। इसका ईनाम जनता दे रही है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): लोकसभा सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा यह चुनाव जनता ने खुद लड़ा है इसलिए बड़ी जीत हो रही है। पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनता पुन: विश्वास जागा है। जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

शनिवार को सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने समर्थकों से बातचीत में कहा कि सभी ने उत्साह के साथ अपने काम को किया है। सभी लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल आम जनता के लिए एक खराब सपने की तरह रहा है। बेरोजगारी और महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड दिए जिसके विरोध में जनता अपना जनादेश दे रही है।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सोनीपत शहर, राई विधान सभा क्षेत्र, खरखौदा, गन्नौर, बरोदा, गोहाना, जींद, जुलाना, सफीदों विधान सभा की सभी ओर से भारी जीत मिल रही है। हरियाणा बनने के बाद पहली बार जींद जिले को कांग्रेस ने टिकट देकर उस क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है। इसका ईनाम जनता दे रही है।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.