सोनीपत: जजपा को झटका रणधीर मलिक संजय मलिक ने पार्टी छोड़ी

रणधीर मलिक ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के काम नहीं हुए और किसानों के हितों की रक्षा नहीं हो पाई। इसी कारण उन्हें त्याग पत्र देना पड़ा। कांग्रेस ने किसानों के लिए बेहतर काम किया है इसलिए उसमें आस्था व्यक्त की है।

Title and between image Ad
  • कांग्रेस में जाने की चर्चाए तेज

सोनीपत, (अजीत कुमार):  लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले ही गुरुवार को जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जजपा के गन्नौर विधान सभा क्षेत्र से रणधीर मलिक ने 2019 में गन्नौर विधानसभा से जजपा की सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने जजपा का साथ छोड़ दिया है। इनके साथ ही संजय मलिक जजपा गन्नौर के अध्यक्ष रहे थे इन्होंने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।

संजय मलिक हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री परिवहन मंत्री रहे स्वर्गीय वेद सिंह मलिक के पुत्र हैं तो रणधीर मलिक वेद सिंह मलिक के भाई हैं। दोनों चाचा भतीजों ने जजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। रणधीर मलिक ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के काम नहीं हुए और किसानों के हितों की रक्षा नहीं हो पाई। इसी कारण उन्हें त्याग पत्र देना पड़ा। कांग्रेस ने किसानों के लिए बेहतर काम किया है इसलिए उसमें आस्था व्यक्त की है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.