सोनीपत: जीव जंतुओं का संरक्षण के लिए मानव का जागरूक होना बहुत जरुरी – सुरेश पुनिया

सुरेश पुनिया ने बच्चों को बताया कि मानव ने वन्य जीवों का शिकार इस निर्ममता के साथ किया कि कुछ वन्य प्राणियों की प्रजाति ही लुप्तप्राय हो गई। कुछ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। वनों को काटकर हम वन्य जीवों के घर उजाड़ते रहे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): आज हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस शिव शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडिसनल डीएफओ सोनीपत सुरेश पुनिया का स्वागत डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर श्यो प्रसाद और स्कूल की प्रिंसिपल भावना ने औषधीय पौधों का बैग देकर किया।

सुरेश पुनिया ने बच्चों को बताया कि मानव ने वन्य जीवों का शिकार इस निर्ममता के साथ किया कि कुछ वन्य प्राणियों की प्रजाति ही लुप्तप्राय हो गई। कुछ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। वनों को काटकर हम वन्य जीवों के घर उजाड़ते रहे। जबकि वन हमें तरह-तरह की सम्पदा देते हैं। मानव को अब इन वनों और वन्य प्राणियों के महत्व को स्वीकार करना पड़ा। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया। हमारे मौसम का चक्र टूटने लगा। धरती पर पेय जल की कमी और सूखे जैसी कई प्राकृतिक विपदायें आने लगीं। परिणाम यह हुआ कि मानव के अस्तित्व को ही खतरा पैदा हो गया।

इन वन्य जीवों की रक्षा करने और पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए अब सारा विश्व चिंतित हैं। सभी देश पर्यावरण कानून और नई-नई योजनाएँ बनाकर पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिये प्रयासरत हैं। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग की तरफ से तुलसी, नीम, गिलोए आदि के पौधें वितरित किये गए।

प्रिंसिपल भावना ने एडिसनल डीएफओ सोनीपत का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में उत्साह और जागरूकता आएगी। आज के समय में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी तथा वनस्पति एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं। जिनका जीवन एक-दूसरे पर ही निर्भर रहता है।

अंत में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद ने जैव विविधता का महत्व और संरक्षण पर अपने विचार रखे और एड. डीएफओ सोनीपत और प्रिंसिपल मैडम का कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समय देने के लिए आभार जताया। इस कार्यक्रम में डिप्टी रेंज अधिकारी नरेश कुमार, वन रक्षक विजय और मंजू दहिया, सुनीता, पूनम आदि अध्यापकगण मौजूद रहें। इस प्रोग्राम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आरुषि, मनीषा किरण, आस्था व परी ने स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण को साफ रखने का सन्देश दिया।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.