सोनीपत: हरियाणा के छोरों को मैंने दी खुली छूट: पीएम 

पूरा देश राम मंदिर बनने की खुशी है, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता राम मंदिर के उद्धघाटन का न्यौता अस्वीकार कर दिया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को युवाओं, महिलाओं, किसानों कोई म सरोकार नहीं है। कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है।

Title and between image Ad
  • कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है तो दूसरी ओर वोट जिहाद: पीएम 
  • सीएम सैनी ने पीएम को हल भेंट किया
  • पीएम मोदी के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री- सीएम सैनी बोले
  • कांग्रेस अब अपने देश विरोधी एजेंडे को छिपा नहीं रही: पीएम 

सोनीपत, (अजीत कुमार): पीएम मोदी आज शनिवार को हरियाणा में अंबाला के बाद सोनीपत पहुंचें। सीएम नायब सैनी ने हल भेंटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। यहां वह गोहाना में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अंबाला में रैली को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि 500 सालों की तपस्या के बाद अयोध्या में राम मंदिर बना। पूरा देश राम मंदिर बनने की खुशी है, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता राम मंदिर के उद्धघाटन का न्यौता अस्वीकार कर दिया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को युवाओं, महिलाओं, किसानों कोई म
सरोकार नहीं है। कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है।

पीएम मोदी के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री: सीएम सैनी बोले

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक है। चाहे अयोध्या में चाहे वन रैंक वन पैंशन हो, चाहे तीन तलाक पर रोक हो, श्रीराम मंदिर बनाने की बात हो, 55 करोड़ के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ हो, जैसी योजनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने दी हैं। हर घर तक पानी पहुंचा दिया है। यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। गरीब परिवार के बच्चे चाहे वह मनोहर लाल हों या मैं हूं। आज मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश का मुख्यमंत्री बन चुका हूं। हरियाणा में पहले पर्ची और खर्ची के बल पर नौकरी मिलती थी, लेकिन मनोहर लाल सरकार की पारदर्शी नीति के चलते आज नौकरियां मेरिट के आधार पर मिल रही हैं।

सोनीपत की पावन भूमि को नमन: पीएम 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सोनीपत की पावन भूमि को नमन करता हूं। हरियाणा की भूमि युद्ध में गीता का ज्ञान सुनाती है। जब मुकाबला सच और झूठ के बीच में हो तो विजय हमेशा सच की होती है। चौबीस के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है तो दूसरी ओर वोट जिहाद है। हरियाणा की जनता मैं आपसे पूछना चाहता हूं, जब एक तरफ विकास की बात है तो दूसरी तरफ वोट जिहाद की बात है तो कौन जीतेगा। आपके जवाब ने तय कर दिया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

सोनीपत: पीएम मोदी की दिवानगी ने युवाओं में भरा जोश और जुनून

बौखला चुकी है कांग्रेस पार्टी: पीएम 

दस साल सत्ता से बाहर है कांग्रेस पार्टी और इसलिए पूरी तरह बौखला रही है। इन्हें अपने वो पुराने दिन अब याद आ रहे हैं, जब रिमोट कंट्रोल से सरकारें चलती थी। जब देश की सारी योजनाएं एक ही परिवार के नाम पर होती थीं। योजनाओं के नाम पर देश का पैसा कहां जाता था, ये इन भ्रष्ट लोगों की तिजोरियों में जाता था। लाखों करोड़ रुपए के ये घोटाले करते थे। नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती है। ये इंडी गठबंधन वाले भ्रष्टाचारी हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। कीमत क्या है। देश की सुरक्षा, देश की स्थिरता, देश का सम्मान और पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। ये इनकी सरकार चलाने का फॉर्मूला है।

कांग्रेस अब अपने देश विरोधी एजेंडे को छिपा नहीं रही: पीएम 

कल तो इंडी गठबंधन के एक नेता ने बताया कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की योजना है। ये पांच प्रधानमंत्री क्या करेंगे। इनसे जरा पूछ तो लीजिये कि ये प्रधानमंत्री का पद मातूराम की जलेबी है क्या ये देश चलाने की जिम्मेदारी है, मिठाई खाने का मौका नहीं है। ये कह रहे हैं कि मोदी ने दस साल में जो किया है उसे वह चौपट कर देंगे।

कश्मीर में सिर्फ तिरंगा ही लहराएगा: पीएम 

इनके नेता कह रहे हैं कि जो हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई वह उसे कब्रिस्तान में गाड़ देंगे। ये कहते हैं कि कश्मीर में फिर से 370 को लगाएंगे, यानी फिर से आतंकवाद को खुली छूट देना चाहते हैं। मैं वीरों की धरती हरियाणा की से कहना चाहता हूं कांग्रेस वालो सुन लो अब कश्मीर में सिर्फ तिरंगा ही लहराएगा।

Sonipat: I gave free rein to the people of Haryana: PM
सोनीपत: गोहाना में रैली को सम्बोधित करते पीएम मोदी।

हरियाणा के छोरों को मैंने दी खुली छूट: पीएम 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले लिख के ले लो ये मोदी है, 370 को वापस लाने के सपने छोड़ दो। अगर कोशिश करोगे तो लेने के देने पड़ जाएंगे। साथियों आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय हर रोज सीमा पर गोलीबारी होती थी। हमारा दुश्मन वही है, लेकिन अब हालात बदल गए। ये किसने किया। ये हालात किसने बदले, ये गोलियां किसने बंद कराई, ये मोदी ने नहीं, आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है कि दुश्मनों के बंदूकें भी बंद हो जाती हैं। मोदी ने बस इतना किया कि सीमा पर हमारे हरियाणा के जो छोरे खड़े हैं, उन्हें खुली छूट दे दी। अब गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। नतीजा आपके सामने है। भाइयों बहनों मोदी के इन फैसलों से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की ये हालत अब देखी नहीं जा रही है, इसलिए कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन रहे हैं।

देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों का: पीएम 

मोदी ने कहा कि ये लोगों की सारी संपत्ति वोट जिहाद वालों को बांटने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस के पीएम कह चुके हैं कि इस देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। मोदी कहता है कि इस देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों का है। ये लोग आपकी आर्थिक कमाई हड़पने की योजना बना रहे हैं। हर मां बाप की इच्छा रहती है कि वह अपने बच्चों के लिए कुछ छोड़ कर जाएं, वह कभी कर्ज नहीं देना चाहता है। ये कांग्रेस वाले लाए हैं कि आपके मरने के बाद जो आपकी संपत्ति है वह बच्चों को नहीं जाएगी। उसका आधा हिस्सा सरकार ले लेगी।

कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को देना चाहते हैं आरक्षण: पीएम 

कांग्रेस वाले बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपकर आरक्षण को मुसलमानों को देना चाहते हैं। कर्नाटक में इन्होंने शुरू भी कर दिया है। वहां जितने भी मुसलमान हैं, सबको रातों रात उन्होंने ओबीसी घोषित कर दिया। परिणाम ये आया कि ओबीसी को जो आरक्षण मिला हुआ था उसमें डाका डाल दिया। एक बहुत बड़ा हिस्सा लूट लिया। यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सरकार में आने देंगे क्या।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.