सोनीपत: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या

प्राथमिक जानकारी में बता चला है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली गांव सरहेना निवासी प्रदीप (21) गन्नौर के गांव बड़ी में किराये पर रहता था। वह पानीपत के समालखा में काम करता था। खाना खाने के बाद ाविवार देर रात वह घूमने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास एक खाली जमीन पर मिला है।

Title and between image Ad

सोनीपत,(अजीत कुमार): सोनीपत के गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। हमलावरों ने उसके प्राइवेट पार्ट समेत गर्दन व शरीर के अन्य अंगों पर चोट मारी है। सूचना के बाद पहुंची बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, उसे नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचाया है।

प्राथमिक जानकारी में बता चला है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली गांव सरहेना निवासी प्रदीप (21) गन्नौर के गांव बड़ी में किराये पर रहता था। वह पानीपत के समालखा में काम करता था। खाना खाने के बाद ाविवार देर रात वह घूमने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास एक खाली जमीन पर मिला है।

राह चलते लोगेां ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रदीप की गर्दन पर हमला करने के साथ ही संवेदनशील अंग समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगा है। मृतक के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.