सोनीपत: कालुपुर गांव में हुई शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई
देवी-देवताओं के विषय में जानने का सुअवसर मिलता है। परंपराओं की जानकारी मिलती है। इस प्रकार परंपराओं का आदान-प्रदान होता है, जिससे परंपराएं सदैव जीवित रह सकती हैं।
सोनीपत: मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में गावं कालूपुर में शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। शिव सबका कल्याण करने वाले हैं।
हवन-यज्ञ में आहुति डालते हुए राजीव जैन ने कहा कि यह शुभ अवसर है, बच्चों को भी इनमें शामिल करना चाहिए, ताकि उनमें संस्कारों का निवेश हो और वे अपनी संस्कृति से परिचित हों। राजीव जैन ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृति से रू-ब-रू करवाते हुए उनमें संस्कारों का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजन इसके लिए बेहतरीन अवसर होते हैं। इससे धर्म लाभ भी मिलता है। संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। देवी-देवताओं के विषय में जानने का सुअवसर मिलता है। परंपराओं की जानकारी मिलती है। इस प्रकार परंपराओं का आदान-प्रदान होता है, जिससे परंपराएं सदैव जीवित रह सकती हैं।
इस दौरान राजीव जैन ने पूर्ण श्रद्घा व विश्वास के साथ पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि वे अपनी कृपादृष्टि अपने भक्तजनों पर हमेशा बनाये रखें। भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां आने वाले श्रद्घालुओं को कभी खाली हाथ नहीं जाना पड़ता। पूर्ण विश्वास और श्रद्घा के साथ मांगी गई हर कामना भगवान अवश्य पूर्ण करते हैं। शिवालय के जीर्णोद्घार व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से श्रद्घालुओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। इसे कायम रखें। राजेश कौशिक, भोलू गुलिया, देवेंद्र सरोहा, कृष्ण गुलिया, यशवीर नंबरदार, कमला देवी, सावित्री, बाला, बिट्टू कुहाड़, त्रिलोक जैन आदि श्रद्घालु उपस्थित रहे।
Comments are closed.