सोनीपत: हॉकी खिलाड़ी सुमित व अभिषेक का एशियन गेम्स में जलवा

एशियन गेम्स में हॉकी के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय समय अनुसार सांय सवा छह बजे से आठ बजे तक मैदान पर अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।

Title and between image Ad
  • अभिषेक लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, वहीं 28 सितंबर को भी अभिषेक ने दो गोल किए  

सोनीपत: सोनीपत के हॉकी खिलाड़ी सुमित अभिषेक का एशियन गेम्स में जलवा देखने को मिल रहा है। चीन के हांगझोऊ में खेल जा रहे एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय हॉकी टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में तरेगी। भारतीय हॉकी टीम में शामिल सोनीपत के खिलाड़ी सुमित और अभिषेक अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।

एशियन गेम्स में हॉकी के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय समय अनुसार सांय सवा छह बजे से आठ बजे तक मैदान पर अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। पहले दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पूरे फोर्म में है। 26 सितंबर को पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को एक तरफा 16-1 से हरा कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था। अभिषेक ने 51वें व 52वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। वहीं 28 सितंबर को भी अभिषेक ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए थे। सुमित भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार देर शाम खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दोनों खिलाड़ी उत्साहित हैं। अभिषेक ने बताया कि टीम का प्रदर्शन बेहतर है। शुरुआत से ही आक्रामक खेल खेलने विपक्षी टीम को दबाव में लेकर आने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.