सोनीपत में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह रैली: संविधान ने जो अधिकार दिये हैं उनको कमजोर नहीं होने देंगे: भूपेंद्र हुड्डा

अंबेडकर समाज, रविदास समाज, बैकवर्ड समाज, विश्वकर्मा समाज, बाल्मिकी समाज, हरियाणा पिछड़ा वर्ग, सोनीपत अंबेडकर सभा, रविदास सभा, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज आदि के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।

Title and between image Ad
  • कर्ज और देनदारी हरियाणा पर चार लाख करोड़ से ज्यादा
  • संविधान विरोधी प्रतियां जलाने वाले प्रजातंत्र को खतरे में डाल रहे हैं: उदयभान
  • बीजेपी-जेजेपी गरीब और दलित विरोधी, इनसे सावधान रहिए: उदयभान
  • भ्रष्टाचार और लूट का तांडव हरियाणा में:दीपेंद्र हुड्डा
  • हरियाणा के विकास, खुशहाली, छत्तीस बिरादरी के भाईचारे के लिये लड़ेंगे: दीपेंद्र हुड्डा
  • भाजपा झूठ की राजनीति करती है झूठ को पहचानइए: शक्ति सिंह गोहिल

सोनीपत: सोनीपत के सेक्टर 23 ग्राउंड पर जय भारत सत्याग्रह के आयोजित संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच पर सबसे पहले बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाये और उन्हें नमन किया। हुड्‌डा ने कहा कि देश के संविधान को बनाने के लिये हमारे बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, कुर्बानी दी है। संविधान ने जो अधिकार दिये हैं उनको कमजोर नहीं होने देंगे।

इस रैली में दो दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायक, करीब 50 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी फ्रन्टल संगठनों के नेता आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन विधायक गीता भुक्कल ने किया। पूर्व मंत्री मुनिलाल रंगा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार और लूट का तांडव है, हरियाणा के विकास, खुशहाली, छत्तीस बिरादरी के भाईचारे के लिये लड़ेंगे।

अंबेडकर समाज, रविदास समाज, बैकवर्ड समाज, विश्वकर्मा समाज, बाल्मिकी समाज, हरियाणा पिछड़ा वर्ग, सोनीपत अंबेडकर सभा, रविदास सभा, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज आदि के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।

Jai Bharat Satyagraha rally of Congress in Sonipat: The rights given by the constitution will not be allowed to weaken: Bhupinder Hooda
सोनीपत: सोनीपत के सेक्टर 23 ग्राउंड पर जय भारत सत्याग्रह के आयोजित संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच पर  कांग्रेस नेताओं के साथ।

हुड्‌डा ने कहा कि 2014 के पहले विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, किसानों, खिलाड़ियों के मान-सम्मान, गन्ने के भाव, पेंशन में नंबर 1 पर था आज वो हरियाणा विकास में पिछड़ कर 19वें पायदान पर और बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार और कर्जे में नंबर 1 बन गया। कर्ज और देनदारी मिलाकर हरियाणा पर 4 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया। ये सरकार आज लोकतंत्र पर हमलावर हो गयी है। विपक्ष का जो नेता सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की कोशिश करता है उस पर पूरा सरकारी तंत्र हमलावर हो जाता है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव व राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने जय भीम के साथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा का जो मूलमंत्र दिया उसी के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जैसे कानून बनाये और समाज के कमजोर, पिछड़े, शोषित व वंचित वर्ग को सशक्त करने का काम किया। संविधान का विरोध कर संविधान की प्रतियां जलाने वालों प्रजातंत्र को खतरे में डाल दिया है। राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा के बाद भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछा तो राजनीतिक षड्यंत्र करके उनकी सदस्यता छीन ली गयी।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताए उसने नौ साल में क्या किया। जबकि हुड्डा सरकार के समय हरियाणा के 4 शहरों को मेट्रो से जोड़ा गया, रेल लाइन, थर्मल कारखाना, 6 आईएमटी, 12 विश्वविद्यालय, आईआईएम, आईआईटी, एनआईएफटी, एनसीआई, मेडिकल कॉलेज बने। तीन लाख परिवारों को इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी आवास देने का काम हुआ।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.