सोनीपत: भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कुछ प्रावधान जरूरी हैं: मूलचंद शर्मा  

कांग्रेसी सांसद के प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि आज तक एक भी आरोप सिद्घ नहीं हुआ है। विपक्ष आरोप लगाता है, किंतु निराधार आरोपों में कोई दम नहीं होता।

Title and between image Ad

सोनीपत: जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक उपरांत पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए शुक्रवार को परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत के विधायक के सवाल को लेकर किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अपनी बात कहने का अधिकार सबको है।

कांग्रेसी सांसद के प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि आज तक एक भी आरोप सिद्घ नहीं हुआ है। विपक्ष आरोप लगाता है, किंतु निराधार आरोपों में कोई दम नहीं होता। ई-टेंडरिंग व राइट ट रिकॉल के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए यह प्रावधान जरूरी है। हरियाणा में पढ़ी लिखी पंचायतें हैं जिन्हें यह समझना चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार को दफन करने के लिए यह व्यवस्था है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है। हमें हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता कायम हुई है, जिससे गरीबों के बेटों को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। जबकि पहले ऐसा नहीं था। बसों के बेड़े में वृद्घि के सवाल पर उन्होंने कहा कि मार्च माह में दो हजार नई बसें शामिल होंगी।

 

Connect with us on social media
2 Comments
  1. Rosendo Reiser says

    I have been checking out many of your posts and it’s nice stuff. I will definitely bookmark your website.

  2. You can definitely see your skills in the work you write. The world hopes for more passionate writers like you who are not afraid to say how they believe. Always follow your heart.

Comments are closed.